मोबाइल में मिली संदिग्ध चैटिंग
हरियाणा पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिली कि तारीफ निवासी लंबे समय से भारतीय सेना और डिफेंस तैयारियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी दुश्मन देश पाकिस्तान में भेज रहा है। जो लोगों को पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लगवाने के लिए बोलता था। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ और उसके मोबाइल को जब्त कर जांच करने पर संदिग्ध चैटिंग मिल सकती है।
पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
इसी सूचना के आधार पर चंडीगढ़ विशेष पुलिस बल और केंद्रीय जांच एजेंसी ने तावडू सीआईए और सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे गांव बावला राधा स्वामी सत्संग के समीप से रविवार देर शाम हिरासत में लिया गया। हिरासत में लेने से पहले पुलिस टीम को सामने देख तारीफ ने अपने मोबाइल में कुछ चैटिंग को डिलीट करने का भी प्रयास किया था।
लगातार था पाकिस्तानी नंबरों से संपर्क
जांच में सामने आया कि उसके मोबाइल में पाकिस्तानी व्हाट्सएप नंबर से थे कुछ डाटा भी डिलीट पाया गया। उसके मोबाइल फोन की जांच में पाकिस्तानी नंबरों से चैट, फोटो, वीडियो और सैन्य गतिविधियों की तस्वीरें मिलीं, जो उसने पाकिस्तान के किसी नंबर पर भेजी थी। वह दो अलग अलग सिम कार्ड के जरिए पाकिस्तानी नंबरों से लगातार संपर्क में था।
जानकारी देने के बदले मिलते थे रुपये
पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि पाकिस्तान उच्चायोग दिल्ली में स्थित कर्मचारी आसिफ बलोच को भारत की सैन्य गतिविधियां और खुफिया सूचनाओं को भेजता था। इसके बदले में आसिफ बलोच समय-समय पर उसे रुपये देता था। दिल्ली दूतावास से आसिफ बलोच का तबादला होने के बाद दूसरे कर्मचारी जाफर से उनकी मुलाकात दिल्ली में हुई थी। जिस प्रकार से तारीफ, आसिफ बलोच को सैन्य गतिविधियों की गुप्त सूचनाओं दे रहा था, उसी प्रकार जाफर को भी सैन्य गतिविधियों की खुफिया जानकारियां दीं। इस तरह से तारीफ ने पाकिस्तान उच्च आयोग के कर्मचारियों को देश की खुफिया जानकारी साझा कर देश की अखंडता, एकता और देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया है। इस संदर्भ में तावडू सदर थाने में उपरोक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।