फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपका आने वाला कल कितना बेहतर होगा, यह आपके वोट पर निर्भर: दर्शन यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन, नव मतदाताओं को सिटी मजिस्ट्रेट ने दिलाई शपथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आपका आने वाला कल कितना बेहतर होगा, आपके आसपास कैसा वातावरण होगा और आपका जीवन स्तर कैसा होगा, यह सब कुछ आपके वोट की ताकत पर निर्भर करता है। सही मायनों में लोकतंत्र तभी सार्थक है जब सभी देशवासी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाएं। यह बात सिटी मजिस्ट्रेट दर्शन यादव ने अपने संबोधन में कही।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। जिले में नए मतदाताओं को जागरूक करने व वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम की थीम पर आधारित यह कार्यक्रम बृहस्पतिवार को द्रोणाचार्य महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित मतदाताओं को अपने देश की लोकतांत्रिक मर्यादाओं को बनाए रखने और स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश होने के कारण चुनावों में शामिल होने वाले दलों की संख्या काफी अधिक हैं। इसलिए हार जीत का मार्जिन बहुत कम होता जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि देश का प्रत्येक नागरिक चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर अपने मत का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि सिर्फ वोट बनवाना ही काफी नहीं है, उसका उपयोग भी करना आवश्यक है। इसलिए वोट वहीं बनवाए जहां, आप उसका प्रयोग कर सकते हैं। कार्यक्रम में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार का रिकाॅर्डेड वीडियो संदेश भी चलाया गया। इसके अलावा महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा वोट की महत्ता पर आधारित नुक्कड़ नाटक भी दिखाया गया। कार्यक्रम में द्रोणाचार्य कॉलेज के प्राचार्य घनश्याम दास, प्रोफेसर आरके सिंह व रवि शंकर, जिला निर्वाचन कार्यालय से इलेक्शन कानूनगो चरण सिंह, सौरभ, अनिल कुमार, मनीष व जेपी निशा सहित कॉलेज के प्रोफेसर व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इनको मिला सम्मान
सिटी मजिस्ट्रेट दर्शन यादव ने जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा नव मतदाताओं में चुनावों के प्रति जागरूकता लाने के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे विद्यार्थियों को सम्मान पत्र व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। कॉलेज स्तर की निबंध लेखन प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय की रिद्धि अग्रवाल, सेक्टर 14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय की चन्द्रकान्ता, द्रोणाचार्य कॉलेज के नंद किशोर, पूनम यादव सहित स्कूल स्तर पर तनीषा, कनिका व छवि को प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए क्रमश: दो हजार, डेढ़ हजार और एक हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में सेक्टर 14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय की चंद्रकांता व पुष्पा सहित द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय की शालू को प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए तीन हजार, ढाई हजार और दो हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में सेक्टर 14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय की मोहिनी, कल्पना व गरिमा को प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए ढाई हजार, डेढ़ हजार और एक हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ब्लॉक लेवल पर स्कूली स्तर पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में प्रयास मांझी, छवि राघव, मानसी को प्रथम, निशा, प्राची व प्रेरणा को द्वितीय व रिया आदित्य व काजल को तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए एक हजार, 700 और 500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बूथ लेवल अधिकारियों को भी किया सम्मानित
जिले की चारों विधानसभा से सर्वश्रेष्ठ बूथ लेवल अधिकारी को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इनमें पटौदी विधानसभा के 86 नंबर बूथ के अधिकारी सुरेंद्र कुमार, बादशाहपुर विधानसभा के बूथ नंबर 224 के अधिकारी लव कुश गुप्ता, गुरुग्राम विधानसभा के बूथ नंबर 23 के अधिकारी संजय व सोहना विधानसभा के बूथ नंबर 28 की अधिकारी कविता को सम्मान पत्र के साथ ही दो हजार रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें