फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 191 करोड़ की 29 परियोजनाओं का शिलान्यास, 13 का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे केंद्रीय राज्यमंत्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बुधवार को स्थानीय सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने 191 करोड़ 28 लाख 77 हजार रुपये लागत की 42 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर जनता को समर्पित किया। यह कार्यक्रम मानेसर स्थित एचएसआईडीसी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता भी उपस्थित रहे।
जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव व मानेसर निगम आयुक्त अशोक गर्ग ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। हिसार के लुवास में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बीते लगभग नौ वर्षों से देश व प्रदेश का प्रत्येक क्षेत्र तरक्की कर रहा है। हरियाणा प्रदेश की साख बढ़ी है। कोरोना काल आने के बावजूद सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। देश विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ कदमताल कर रहा है। इसकी तुलना विकसित देशों के साथ करें तो हम काफी बेहतर स्थिति में है। केंद्रीय मंत्री ने आजादी के बाद के 75 वर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले देश में सुई भी बाहर से बनकर आती थी, आज हालात अलग हैं। अब युवा शक्ति के बूते देश अंतरिक्ष में अपने साथ-साथ अन्य देशों के सेटेलाइट को भी लाॅन्च कर रहा है। एक समय केवल गठबंधन की सरकारों का दौर था। ऐसे काल में शामिल राजनीतिक दल देश के हितों को दरकिनार करते हुए अपने हितों को सर्वोपरि रखते थे। उस समय में गठबंधन सरकारों को मजबूरीवश उनके हितों को साधने वाली नीतियों का ही निर्माण करना पड़ता था। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों के हितों को साधने वाली पूर्ण बहुमत की सरकार है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में एक परिवर्तनकारी अभियान चल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा ऐसी आशा का एक जीवंत कारवां है। यह सभी भारतीयों के घरों तक सशक्तीकरण और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करती है। कार्यक्रम में पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को घर बैठे सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आज मानेसर निगम क्षेत्र को समर्पित शिक्षा, जनस्वास्थ्य सहित इन मूलभूत सुविधाओं की विकास परियोजनाओं से निश्चित रूप से क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

160 करोड़ की 29 परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

- पीडब्ल्यूडी द्वारा 55 करोड़ की लागत से पचगांव चौक से फर्रुखनगर वाया जमालपुर मार्ग का शिलान्यास किया।
- 13 करोड़ की लागत से फर्रुखनगर से हेलीमंडी वाया मेहचाना मार्ग का चौड़ीकरण कार्य।
- करीब 92 करोड़ की लागत से नगर निगम मानेसर के जोन चार के तहत गांव मानेसर में सीवरेज नेटवर्क व इंटरलॉकिंग टाइल मार्ग बनाया जा रहा है। गांव नखड़ोला में तीन एमएलडी की क्षमता वाले एसटीपी के निर्माण और गांव मानेसर में वाटर सप्लाई लेन भी इन परियोजनाओं में शामिल हैं।
- इसके साथ ही गांव बामडोली, खोह, रामपुरा, कुकड़ोला, नवादा फतेहपुर, सिकंदरपुर बढ़ा में फिरनी, कासन, नैनवाल, फाजलवास, नाहरपुर कासन में आरएमसी रोड और कंक्रीट रोड के निर्माण सहित कुल 29 परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

13 परियोजनाओं का किया गया उद्घाटन
जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने 31.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 13 परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौरंगपुर का नवनिर्मित भवन, मानेसर नगर निगम के गांव नैनवाल, फाजलवास, नवादा फतेहपुर व रामपुरा में वाटर सप्लाई डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन, गांव रामपुर, फाजलवास की फिरनी सहित गांव कुकड़ोला में सीवरेज नेटवर्क, मानेसर नगर निगम के जोन संख्या चार, पांच, छह व सात के विभिन्न क्षेत्रों में 20 छोटे पब्लिक टॉयलेट व जोन पांच, छह व सात के विभिन्न क्षेत्रों में 10-10 बड़े पब्लिक टॉयलेट जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें