गुरुग्राम। अक्तूबर का आधा महीना गुजरने के बावजूद दिन के समय गर्मी का अहसास बना हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है लेकिन दोपहर के समय तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान नजर आए। दिवाली के अगले दिन शहर की हवा की गुणवत्ता भी खराब रही। धूल और धुएं के कारण दिनभर धूप नहीं निकली। प्रदूषण की वजह से हल्का कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कुछ हद तक प्रभावित हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह-शाम ठंडक बढ़ेगी लेकिन दिन का तापमान फिलहाल इसी तरह बना रह सकता है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री तक रहने की संभावना है। संवाद