अमर उजाला ब्यूरो
गुुरुग्राम। डीएलएफ फेज दो स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के बाद बिल पर छूट न देने पर शनिवार देर रात एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर छह कर्मियों पर हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
राजस्थान के झुंझुनू निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि चार साल से नारायण अस्पताल में काम कर रहे हैं। शनिवार रात करीब एक बजे इमरजेंसी बिलिंग काउंटर पर एक महिला के साथ आए युवकों ने कर्मचारी नूर आलम के साथ डिस्काउंट को लेकर बहस की। आरोप है कि संगीता नामक महिला उपचार के लिए आई थी। जिसका 5667 रुपये का बिल बना था। बिल पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट मांग रहे थे। आरोप है कि सभी ने उनके साथ और सुरक्षाकर्मी योगेंद्र, कृष्ण ,अशोक ,ज्योति प्रकाश और बिपिन कुमार के साथ मारपीट की।
-
मृत पशु मिलने पर केस
गुरुग्राम। बजरंग दल से जुड़े रविन्द्र दलाल ने बताया कि 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे के आस पास सूचना प्राप्त हुई कि फैक्टरी-88 के पीछे हरीनगर में खाली जगह पर काफी गंदगी हैं, जहां पर पशुओं के मृत शरीर व कंकाल पड़े हैं। जहां पर दस 10 गाय के बछड़े व 2 भैंस के कटड़े मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।