फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गंदगी से निजात की उम्मीद, घरों-दुकानों से कूड़ा उठाने के लिए एजेंसी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोहना नगरपरिषद ने दो महीने के लिए 25 लाख में दिया है अस्थायी ठेका
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना नगरपरिषद ने घरों और दुकानों से कूड़ा उठाने के लिए अस्थायी रूप से ठेका छोड़ दिया है। परिषद ने एजेंसी को 2 माह के लिए नियुक्त किया है। इसके एवज में 25 लाख रुपये का भुगतान करेगा। एजेंसी सोमवार से अपना कार्य शुरू कर देगी। ऐसे में लोगों को कूड़े की समस्या से राहत मिलेगी।
नगरपरिषद ने कूड़ा उठाने के लिए दो महीने के लिए अस्थायी ठेका छोड़ा है। वह स्थायी रूप से ठेका देने की तैयारी कर रहा है।एजेंसी दो माह तक घरों व दुकानों से कूड़ा उठाने के अलावा करीब 20 अस्थायी कूड़ा केंद्रों से कचरा उठाएगी।
विज्ञापन



कस्बे में लगे गंदगी के अंबार
परिषद की ओर से नियुक्त एजेंसी का ठेका 10 जुलाई को समाप्त हो गया है। ऐसे में जगह-जगह गंदगी है। कूड़े की बदबू से लोग परेशान हैं। बरिश के मौसम में गंदगी से बीमारियां फैलने का खतरा है।
विज्ञापन

वर्जन



डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए दो माह का अस्थायी ठेका दिया गया है। उसके बाद नई एजेंसी को स्थायी ठेका दिया जाएगा। इससे सफाई व्यवस्था में सुधार होने की संभावना है। सुमनलता, ईओ, नगरपरिषद, सोहना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें