फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमेल आइडी हैक कर ठगी करने वाला धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ईमेल आइडी हैक कर ठगी करने वाला धरा
विज्ञापन

गुरुग्राम। साइबर थाना पुलिस ने रविवार को एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया ठग लोगों की ई-मेल आईडी हैक कर उनके बैंक खाते से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करता था। पुलिस ने आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अब तक करीब 60 लोगों के ई-वॉलेट से पैसे निकाल कर ठगी कर चुका है। आरोपी की पहचान तरुण त्यागी निवासी गांव धर्मपुर, थाना राजेंद्रा पार्क गुरुग्राम के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली, फरीदाबाद, मेरठ व गुरुग्राम में भी कई शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गुरुग्राम निवासी मुन्ना कुमार ने थाना साईबर अपराध थाना में आकर शिकायत दी थी कि चार दिसंबर 2018 को उसकी ईमेल आईडी है कर ई-वॉलेट से 83 हजार 900 रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। इस अभियोग में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धोखाधड़ी से पैसे ट्रांसफर करने वाले आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गूगल से मनी ट्रांसफर वालों का डेटा इकट्ठा करके इनकी ई-मेल आइडी व मोबाईल नंबर ले लेता था। अपने मोबाइल से उनकी ई-मले हाइडी हैक कर उनके ई-वॉलेट से लिंक बैंक खाते से सीधे अपने बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर लेता या इसके द्वारा हैक किए गए ई-वॉलेट में पैसे ट्रांसफर करके अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था। पुलिस के मुताबिक आरापी छठी कक्षा तक पढ़ा हुआ है, इसकी उम्र 22 वर्ष है। बेरोजगार है और इस धोखाधड़ी के काम में यह पिछले दो वर्षों से सक्रिय है। आरोपी लगातार अपने स्थान बदलता रहता था, जिसके कारण से ये अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बचा रह। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि धोखाधड़ी में ठगे गए रुपयों को वह मौज-मस्ती में उड़ा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें