फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की अमूल्य धरोहर बताया। सैनी ने उनके योगदान को संगठन की मजबूती का आधार कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाया। उनके संघर्ष और निष्ठा से ही भाजपा आज मजबूत संगठन के रूप में खड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को परिवार का हिस्सा बताया। सैनी ने कहा कि वे उनसे कभी भी मिल सकते हैं। चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर के दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाओं पर किया संवाद
मुख्यमंत्री ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण पर बात की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और तीन तलाक कानून बनाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। सैनी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर का भोजन भी किया। जिला मीडिया प्रभारी अजय दुआ ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, सोहना विधायक तेजपाल तंवर और पटौदी विधायक बिमला चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें