फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री अनिल विज की बिगड़ी हालत, मेदांता में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई है। उन्हें मंगलवार रात मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया। इससे पहले वह पीजीआई रोहतक में भर्ती थे लेकिन स्वास्थ्य में कोई खास सुधार न होने के कारण उन्हें अब मेदांता में भर्ती किया गया है। उन्हें मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुशीला कटारिया की अगुवाई में चिकित्सकों की विशेष टीम उनकी देखभाल कर रही है।
विज्ञापन

गृहमंत्री के स्वास्थ्य का जायजा लेने के लिए मेदांता अस्पताल से चिकित्सकों की टीम पीजीआई रोहतक भी गई थी। संभावना जताई जा रही है कि मेदांता के चिकित्सकों की रिपोर्ट के बाद ही उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें अस्पताल के विशेष आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
अस्पताल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक विज के फेफड़ों में संक्रमण है। उन्होंने कोरोना संक्रमित होने के बाद शासकीय अस्पताल में ही इलाज कराने की बात कही थी। उन्हें पहले कोरोना का टीका भी लगाया गया था। विज को सबसे पहले अंबाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहीं पर उनके फेफड़ों में संक्रमण होने की बात पता चली थी।
विज्ञापन

पीजीआई रोहतक में बेहतर इलाज के बावजूद संक्रमण के कम न होने पर उन्हें मेदांता लाने का फैसला लिया गया। गृह मंत्री के भर्ती होने के बाद मेदांता अस्पताल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
परिजनों ने उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं होेने पर निजी अस्पताल ले जाने का फैसला लिया। उनके छोटे भाई राजेंद्र ने पिछले इलाज से असंतुष्टि जाहिर की है। उनका कहना है कि बीते दो दिन में उपचार के बाद भी स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। थोड़ा भी सुधार होता तो उन्हें निजी अस्पताल नहीं ले जाना पड़ता। शाम करीब साढ़े सात बजे एंबुलेंस से विज को पीजीआईएमएस से निजी अस्पताल के लिए रवाना किया गया।
हमने उन्हें हर संभव इलाज दिया। प्लाज्मा के अलावा एंटीबायोटिक भी दी गई। उनके फेफड़ों में इंफेक्शन है। परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल ले जाने की बात कही है। इसके लिए एंबुलेंस के जरिये उन्हें भेजा है।
विज्ञापन

- डॉ. ओपी कालरा, कुलपति, हेल्थ यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें