फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोरोना संक्रमित, मेदांता अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रविवार शाम शाह उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। वह शाम 04:10 बजे मेदांता अस्पताल पहुंचे। फिलहाल उनकी हालत ठीक है और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुशीला कटारिया की निगरानी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल सूत्रों के मुताबिक एक दर्जन अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की टीम भी अमित शाह की देखरेख में लगाई गई है। वह पहले से ही डायबिटीज से ग्रसित हैं, ऐसे में डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।

बताया जा रहा है कि मेदांता अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अमित शाह की कई जांचें की गईं। मालूम हो कि संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद अमित शाह ने कोरोना जांच करवाई थी। संक्रमण की पुष्टि होने पर शाम 04:43 बजे उन्होंने खुद ही ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन




उन्होंने ट्वीट किया ‘कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं। अमित शाह एक दिन पहले दिल्ली में आयोजित एक वेबिनार में भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम में कई अन्य भाजपा नेता भी शामिल हुए थे। गृहमंत्री को 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में भी शामिल होना था, लेकिन संक्रमित होने के बाद संभवत: वह इस कार्यक्रम में शामिल न हो पाए।

भाजपा नेताओं ने ट्वीट कर की जल्द स्वस्थ होने की कामना
गृह मंत्री के कोरोना संक्रमित होने की सूचना के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य नेताओं ने अमित शाह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें