फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में इलाज कराने वालों को ऑक्सीजन की होम डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित मरीजों को उनके घर पर ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए मरीज या उसके परिजनों को पोर्टल पर आवेदन करना होगा। यह सुविधा 9 मई से शुरू हो जाएगी। उपायुक्त डॉक्टर यश गर्ग के अनुसार, http://oxygenhry.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसी के बाद स्वयंसेवी संस्था और रेडक्रॉस सोसाइटी दोनों के पास उनका आवेदन दिखेगा। इनके स्तर से मरीज या तीमारदार के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से सूचना पहुंच जाएगी। आवेदन करने के दौरान आधार नंबर और ऑक्सीजन लेवल के लिए ऑक्सीमीटर का फोटो या डॉक्टर की पर्ची भी अपलोड करनी होगी। इसके अलावा, मरीज की उम्र और पता लिखना होगा। एक मोबाइल नंबर से एक दिन में एक बार ही आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

सिलिंडर रिफिल कराने के लिए एक स्थान निर्धारित किया जाएगा। साथ ही खाली सिलिंडर का बैंक बनाने की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि जिस भी मरीज के लिए सिलिंडर रिफिल का आवेदन आया हो, वहां स्वयंसेवी संस्था के वालंटियर भरा हुआ सिलिंडर ही लेकर जाएं और खाली सिलिंडर लेकर आएं।
प्रशासन का कहना है कि इस सुविधा के शुरू होने से ऐसे मरीजों को काफी लाभ होगा। उन्हें या उनके परिजनों को सिलिंडर रिफिल कराने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। वहीं सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर भी इससे अंकुश लगेगा। यह सुविधा शुरू होने से स्टेप डाउन कोविड ग्रस्त मरीजों को भी होम आइसोलेशन में ऑक्सीजन की सुविधा मिलने में आसानी होगी। अस्पतालों के ऑक्सीजन युक्त बेड गंभीर कोविड ग्रस्त मरीजों के लिए उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें