फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धूमधाम से मनी होली, एक-दूसरे को रंग लगाकर दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रंग-गुलाल के साथ डीजे पर झूमे लोग, सोसाइटियों में बुजुर्गों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। सेक्टरों व सोसाइटियों में सुबह से लेकर शाम तक रंगोत्सव चलता रहा। रंगों के इस पर्व पर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कुछ सोसाइटियों में बुजुर्गों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रेन डांस, डीजे म्यूजिक और अनेक प्रतियोगिताओं ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। रेन डांस के दौरान लोगों ने रंगों और पानी के साथ जमकर मस्ती की। साथ ही युवा डीजे की धुनों पर नाचते हुए नजर आए। वहीं कई सोसाइटियों में पानी की बचत को मद्देनजर रखते हुए गुलाल और रंगों के साथ होली पर्व को मनाया गया। न्यू गुरुग्राम के सेक्टर 102 स्थित इमार इंपीरियल गार्डन, सेक्टर 103 स्थित सत्या द हर्मिटेज, ग्रेंड आईवा, सेक्टर 102 ए स्थित अडानी ऑयस्टर, सेक्टर 84 स्थित पीवोटल दीवान में जमकर होली खेली गई। सेक्टर 102 स्थित हेरिटेज मैक्स, सेक्टर 37 सी आईएलडी ग्रीन्स, ऑवर होम, एम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी आदि जैसे अनेक सोसाइटियों में होली के रंग में लोग रंगे हुए थे।
विज्ञापन


सेक्टर-57 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली महोत्सव

सेक्टर-57 में इस वर्ष होली का पर्व अत्यंत उत्साह, भाईचारे और उमंग के साथ मनाया गया। सेक्टर की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में निवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर के केंद्रीय पार्क में किया गया, जहां रंग-बिरंगे गुलाल, मधुर संगीत और पारंपरिक व्यंजनों ने वातावरण को पूर्णतः उत्सवमय बना दिया।
बॉक्स

होली पर नागरिक अस्पताल में पहुंचे 410 मरीज
12 भर्ती, 39 की एमएलसी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में होली के दिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार दिनभर में कुल 410 मरीजों ने उपचार कराया, जिनमें से 12 मरीजों की स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं 39 मामलों में एमएलसी (मेडिको-लीगल केस) दर्ज किए गए।



त्योहार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पहले से ही अलर्ट मोड पर रहा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं को विशेष रूप से मजबूत किया गया था। इमरजेंसी वार्ड में दो अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती की गई थी, ताकि मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके और भीड़ की स्थिति में भी सेवाएं प्रभावित न हों। अस्पताल में अधिकतर मरीज रंग खेलने के दौरान हुई चोट, सड़क दुर्घटनाओं, झगड़े और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे दिन अस्पताल में तैनात रही और मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराया गया।





-

बॉक्स 2

होली के बाद त्वचा व आंखों के मरीजों की बढ़ी भीड़


गुरुग्राम। बृहस्पतिवार को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में त्वचा व आंखों से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की बड़ी संख्या देखने को मिली। अस्पताल की त्वचा ओपीडी में 150 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे। अधिकतर मरीजों को रंगों से एलर्जी, खुजली, त्वचा में जलन और आंखों में जलन की शिकायत थी। डॉक्टरों ने बताया कि केमिकल युक्त रंगों के कारण इस तरह की समस्याएं बढ़ जाती हैं। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी कि त्वचा और आंखों में परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। बिना सलाह के कोई दवा या क्रीम इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन


वर्जन



त्योहारों के दौरान ऐसी स्थिति को देखते हुए पहले से ही आवश्यक तैयारियां कर ली जाती हैं, ताकि किसी भी आपात परिस्थिति में मरीजों को तुरंत और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। 12 मरीजों की गंभीर स्थिति होने के कारण भर्ती किया गया, 39 मरीजों की एमएलसी काटी गई। -डॉ लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें