फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आदित्य भारद्वाज की स्मृति में सजेगा हॉकी का रंग, 18 से नेहरू स्टेडियम में भिड़ेंगी 10 टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय सिक्स ए साइड प्रतियोगिता का होगा आयोजन
विज्ञापन

ओलिंपियन खिलाड़ियों के नाम पर रखे गए टीमों के नाम


संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। नेहरू स्टेडियम में 18 जुलाई से प्रथम स्वर्गीय आदित्य भारद्वाज मेमोरियल सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तीन दिन तक चलने वाली इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 20 जुलाई को खेला जाएगा। आयोजक समिति के सदस्य और पूर्व हॉकी खिलाड़ी राजेश सैनी ने बताया कि आदित्य भारद्वाज की जयंती के अवसर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जिले में हॉकी संस्कृति को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन




प्रतियोगिता की खास बात यह रहेगी कि सभी टीमों के नाम भारतीय हॉकी के महान ओलिंपियन खिलाड़ियों के नाम पर रखे गए हैं। इनमें बलबीर सिंह सीनियर, गुरबख्श सिंह, मेजर ध्यानचंद, केडी सिंह बाबू, एमके कौशिक, कैप्टन रूप सिंह, मोहम्मद शाहिद, जफर इकबाल, दिलीप तिर्की और धनराज पिल्लै के नाम शामिल हैं। इससे युवा खिलाड़ियों को भारतीय हॉकी के गौरवशाली इतिहास से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पूर्व खिलाड़ी राजेश सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 3,100 रुपये, उपविजेता टीम को 2,100 रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 1,700 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में हॉकी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें