फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर, टोकने पर गार्ड को कुचलने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गार्ड को 30 मिनट तक गाड़ी के बोनट पर लटकाए रखा, डीएलएफ फेज-1 थाना में मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी गाड़ी में टक्कर मारने पर टोका तो आरोपी ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचलने का प्रयास किया। करीब 30 मीटर तक गाड़ी के बोनट पर लटकाने के बाद चालक ने सिक्योरिटी गार्ड को छोड़ा। इससे गार्ड घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
बिहार के मधुबनी निवासी जियालाल मंडल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डीएलएफ फेज-1 स्थित एक मकान पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। एक जनवरी की सुबह करीब साढे सात बजे के करीब वह मकान मालिक राहुल कपूर के घर के सामने सफाई कर रहा था। इसी दौरान घर के बाहर खड़ी राहुल कपूर की गाड़ी में एक अन्य गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे गाड़ी में काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

जब गार्ड जियालाल मंडल ने गाड़ी के चालक को टक्कर मारने के बारे में पूछा तो चालक ने गुस्से में आकर सिक्योरिटी गार्ड जियालाल मंडल को कुचलने का प्रयास किया। जब चालक गाड़ी लेकर आगे बढ़ा तो जियालाल मंडल बोनट पर लटक गए। गाड़ी चालक ने करीब 30 मीटर तक गाड़ी को चलाकर जियालाल मंडल को आगे गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गए। घायल जियालाल मंडल को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

-
सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर सिक्योरिटी गार्ड को कुचलने का प्रयास करने वाली गाड़ी की पहचान की गई है। जल्द ही गाड़ी के चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - आनंद, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें