फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जयपुर में शैक्षणिक भ्रमण पर जाएंगे इतिहास के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रमण के लिए हरियाणा के सभी जिलों से पांच-पांच विद्यार्थियों का किया चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों की 11वीं कक्षा में इतिहास विषय पढ़ रहे विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण कराया जा रहा है। हरियाणा के प्रत्येक जिले से पांच-पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया है। 110 विद्यार्थियों का समूह शिक्षकों के साथ शनिवार को कुरुक्षेत्र से जयपुर के लिए रवाना होगा।

जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण छह दिन का होगा। यहां पर विद्यार्थियों को जयपुर के इतिहास के बारे में बताया जाएगा। विद्यार्थियों के साथ पांच महिला और पांच पुरुष अध्यापक भी होंगे। चयनित 110 विद्यार्थियों को शनिवार तक कुरुक्षेत्र पहुंचना होगा। यहां पर सभी जिलों के विद्यार्थी व शिक्षक एकत्रित होकर जयपुर के लिए रवाना होंगे। गुरुग्राम के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खेडला से तीन छात्राएं भूमिका, नीतू व मनीषा शामिल हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कादीपुर से दो छात्र जतिन व सन्नी कुमार शैक्षणिक भ्रमण में शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ (डीएसएस) सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण के पहले दिन विद्यार्थी व शिक्षक कुरुक्षेत्र से जयपुर रवाना होंगे। दूसरे दिन हवा महल, सिटी पैलेस, जंतर मंतर, बिरला प्लेटिनम का भ्रमण होगा। तीसरे दिन अंबेर किला से जयगढ़ किला, पत्रिका किला, नाहर गढ़ का भ्रमण कराया जाएगा। चौथे दिन वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, भानगढ़ किला, गलटा जी टेंपल का भ्रमण कराया जाएगा। पांचवें दिन बगरू विलेज, रंगमंच कार्यशाला का भ्रमण होगा। छठे दिन जयपुर से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) पहुंचना होगा।
विज्ञापन

डीएसएस सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सरकारी स्कूलों की 11वीं कक्षा में इतिहास विषय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण शामिल किया है। मेरिट के आधार पर सभी विद्यार्थियों का चयन हुआ है। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थी जयपुर व राजस्थान प्रदेश के इतिहास से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें