फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 13 को हिंदू सर्वजातीय महापंचायत का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में भेजी जा रहीं चिट्ठियां, हजारों लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हिंसा को लेकर एक समुदाय द्वारा नूंह-पलवल रोड पर पोंडरी गांव के पास हिन्दू सर्वजातीय महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया है। यह महापंचायत 52 पाल के अरुण सिंह जेलदार सौंध की अध्यक्षता में होने जा रही है। आयोजकों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। महापंचायत की मंजूरी प्रशासन की तरफ से दी गई है या नहीं, इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। लेकिन महापंचायत के लिए टेंट खड़ा करने का काम शुरू कर दिया गया है। इतना ही नहीं, इसके लिए गांव-गांव में कुछ लोगों द्वारा चिट्ठी देकर महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। पिछले कई दिन से यह आह्वान सोशल मीडिया पर भी घूम रहा है। अब देखना होगा कि इस महापंचायत में कहां से कितने लोग पहुंच पाते हैं। हालांकि इस महापंचायत के आयोजकों का कहना है कि महापंचायत में कोई हेट स्पीच नहीं दी जाएगी और यह पूरी तरह से शांतिपूर्वक तथा इलाके में अमन शांति बनाए रखने के लिए की जा रही है। इसमें नूंह जिले के अलावा गुरुग्राम, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद सहित और भी कई इलाकों के लोग शामिल होंगे। यह महापंचायत हिन्दू सर्वजातीय महापंचायत के नाम से हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें