फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोशल मीडिया पर 28 को फिर से शोभा यात्रा निकालने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
महापंचायत में यात्रा पर निर्णय लिया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिस शोभा यात्रा को निकालते वक्त नूंह में हिंसा हुई थी, उस शोभायात्रा को एक समुदाय द्वारा दोबारा निकालने की तैयारी की बात फिर से कही जा रही है। सोशल मीडिया पर इसके लिए 28 अगस्त का दिन निर्धारित किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन यह यात्रा दोबारा से निकाले जाने की चर्चा क्षेत्र में जोरशोर से है। अब प्रशासन इसके लिए अनुमति देगा या नहीं, यह तो वक्त बताएगा। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि यात्रा निकालने के लिए अभी उचित समय नहीं है। लेकिन कुछ इसे हर हाल में निकाले जाने की बात पर भी हैं।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप आर्य ने शोभा यात्रा को लेकर कहा कि 13 अगस्त को नूंह-पलवल रोड पर पोंडरी गांव के पास सर्वजातीय हिन्दू महापंचायत होने जा रही है। महापंचायत यात्रा को लेकर जो निर्णय लेगी, वह हम सबको मान्य होगा। यात्रा कब निकल जाएगी, यह निर्णय महापंचायत में ही तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें