फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी पखवाड़ा : तीन समूहों में हुईं प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन एससीईआरटी हरियाणा गुरुग्राम के निर्देशानुसार गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति पीएम श्री स्कूल, सेक्टर 4/7 में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी सह डाइट प्रिंसिपल कैप्टन इंदु बोकन कसाना के मार्गदर्शन और डाइट इंचार्ज पृथ्वीराज की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर कविता पाठ, चित्र देखकर कहानी व कविता लेखन, दृश्य, घटना वर्णन, भाषण, व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिताएं तीन समूहों, समूह-1 (कक्षा 4-5), समूह-2 (कक्षा 6-8) और समूह-3 (कक्षा 9-12) में हुईं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। विजेता विद्यार्थियों को 14 सितंबर 2025 को हिंदी दिवस के अवसर पर डायट गुरुग्राम में सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें