फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हिमांशी ने पंच से फिर जीता सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
अब एशियन चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। महाराष्ट्र के नागपुर में 5 से 11 अप्रैल तक आयोजित अंडर-17 बालक एवं बालिका नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बॉक्सर हिमांशी गुलिया ने स्वर्ण पदक जीता। पालम विहार की रहने वाली हिमांशी ने 70 किलो भार वर्ग में हरियाणा की ओर से खेलते हुए फाइनल में खिलाड़ी को 5-0 से हराया।

इस प्रतियोगिता में देशभर से करीब 600 खिलाड़ी शामिल हुए थे। हिमांशी ने सभी मुकाबले 5-0 के अंतर से जीतकर अपनी ताकत दिखाई। खास बात यह है कि वह लगातार दूसरी बार इस वर्ग में नेशनल चैंपियन बनी हैं। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उनका चयन 1 मई से उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होने वाली एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। वहां वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशी पालम विहार की एलिट बॉक्सिंग अकादमी में कोच राजेश जाखड़ से ट्रेनिंग ले रही हैं। कोच के अनुसार, हिमांशी ने सिर्फ ढाई साल पहले बॉक्सिंग शुरू की थी और इतनी जल्दी नेशनल चैंपियन बनना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि हिमांशी आगे बड़े स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें