फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पहाड़ जैसी चुनौती बना पहाड़ी फ्लाईओवर, 10 साल बाद भी अधूरा

विज्ञापन
एक दशक बाद भी अधूरा पहाड़ी फ्लाईओवर, पांच साल से चल रहा निर्माण कार्य
विज्ञापन
2016 में हुआ था शिलान्यास, निर्माण के कुछ महीने बाद ही क्षतिग्रस्त हो गया था फ्लाईओवर का एक हिस्सा
विज्ञापन

नंबर गेम - 13.86 करोड़ रुपये से पीडब्ल्यूडी ने कराया था निर्माण
नंबर गेम 02 - 2027 जनवरी एनएचएआई ने तय की नई समयसीमा
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। गांव का नाम तो पहाड़ी है, लेकिन यहां बन रहा फ्लाईओवर सरकारी सिस्टम के लिए सचमुच पहाड़ खोदने जैसा साबित हो रहा है। एक दशक बीत जाने के बाद भी इस पुल का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। नतीजतन, वाहन चालकों और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों के लिए रोजाना का सफर किसी सजा से कम नहीं है।
साल 2016 में जब तत्कालीन सरकार के एक वरिष्ठ नेता ने इसका शिलान्यास किया था, तो इलाके में विकास के नए पंख लगने की उम्मीद जगी थी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने करीब 13.86 करोड़ रुपये खर्च कर काम शुरू भी किया, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता ऐसी रही कि 7 मार्च 2020 को पुल का एक बड़ा हिस्सा खुद ही क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद विकास की यह फाइल एक विभाग से दूसरे विभाग की टेबल पर घूमती रही। नवंबर 2021 में गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी मार्ग को एनएच-352डब्ल्यू का दर्जा मिला और कमान पीडब्ल्यूडी से लेकर एनएचएआई को सौंप दी गई। हालांकि, विभाग बदलने के पांच साल बाद भी हालात जस के तस हैं और कछुआ चाल से चल रहा काम राहगीरों के सब्र का इम्तिहान ले रहा है।
विज्ञापन

-
गुरुग्राम-वाया पटौदी-रेवाड़ी बाईपास का अधिकांश हिस्सा यातायात के लिए खोल दिया गया है। कुछ कार्य शेष होने के कारण कुछ स्थानों पर मार्ग बंद है। पहाड़ी आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) का निर्माण कार्य जारी है। इसे जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। - योगेश तिलक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें