फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निर्माण कार्य से हाईवे पर यातायात प्रभावित, जाम से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते मानेसर, बिलासपुर, राठीवास और आसपास के कई इलाकों में जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले जहां सुबह और शाम के समय ही लंबा जाम लगता था, वहीं अब दोपहर में भी वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इससे रोजाना सफर करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से जयपुर और जयपुर से दिल्ली आने-जाने वाले दोनों मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। कई बार लोगों को जाम में लंबे समय तक फंसे रहना पड़ता है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशानी नौकरीपेशा लोगों, ट्रक चालकों और अन्य यात्रियों को हो रही है। समय पर दफ्तर पहुंचना और घर लौटना मुश्किल हो गया है। रात के समय भी जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य जरूरी है, लेकिन इसके साथ यातायात की बेहतर व्यवस्था भी होनी चाहिए ताकि लोगों को घंटों जाम में न फंसना पड़े। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से हाईवे पर जाम की समस्या को खत्म करने के लिए कई जगहों पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिससे नेशनल हाईवे पर यातायात बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें