फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टायर फटने से पलटी तेज रफ्तार कार, बीबीए के दो छात्रों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरा गंभीर, पिलर से टकराने के बाद कार एक अन्य कार व बाइक से टकराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना के गांव अलीपुर के फ्लाईओवर पर रफ्तार के कहर ने दो छात्रों की जान ले ली। हादसा इतना जबरदस्त था कि छात्रों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के पिलर से टकराकर पलटियां मारती हुई रोड के दूसरी तरफ पहुंच गई और वहां गुजर रही एक होंडा सिटी कार पर जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची भोंडसी थाना पुलिस ने शवों को सोहना अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो गाड़ी का टायर फटने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हुआ।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार, गुरुग्राम के नाथूपुर निवासी ध्रुव, अक्षत व दिल्ली घिटोरिनी निवासी दक्ष सोहना रोड स्थित केआर मंगलम यूनिवर्सिटी जा रहे थे। यह तीनों बीबीए की पढ़ाई कर रहे थे। टोल प्लाजा पार करके अलीपुर मोड़ के पास छात्रों की कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर बिजली का पोल तोड़ते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पिलर से जा टकराई। इसके बाद यह कार सड़क के दूसरी तरफ सोहना से गुरुग्राम की ओर जा रही होंडा सिटी कार के ऊपर जा गिरी। इस घटना में दक्ष (19) और अक्षत (19) की मौत हो गई। जबकि ध्रुव (19) की हालत गंभीर है। उधर, होंडा सिटी में सवार सोहना के मोहित व बाइक सवार पलवल के रहने वाले ईश्वर को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद सोहना रोड पर लगा जाम

सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे के बाद सोहना रोड पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर गाड़ियों को सड़क से हटवाया। गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस धु्रव के बयान लेने का प्रयास कर रही है, जिससे हादसे की असली वजह सामने आ सके। दिल्ली के घिटोरनी निवासी 19 साल का दक्ष अपनी चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दक्ष के पड़ोस में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें