फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेवात के विकास पर बड़ा भरोसा, डिप्टी स्पीकर बोले - जल्द मिलेगा बजट, बनेंगी सड़कें

विज्ञापन
डिप्टी स्पीकर से मिलते जिला पार्षद तौफीक हिंगनपुर।
विज्ञापन
फोटो - डिप्टी स्पीकर से मिलते जिला पार्षद तौफीक हिंगनपुर।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के वार्ड नंबर-25 से भाजपा जिला पार्षद तौफीक हिंगनपुरिया ने चंडीगढ़ पहुंचकर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने वार्ड में लंबित विकास कार्यों, विशेष रूप से जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए बजट उपलब्ध कराने की मांग रखी।
जिला पार्षद तौफीक हिंगनपुरिया ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में उनके वार्ड में शिक्षा, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ है। हालांकि कई सड़कें अभी भी खराब स्थिति में हैं, जिनके पुनर्निर्माण की आवश्यकता है। उन्होंने डिप्टी स्पीकर से आग्रह किया कि वार्ड के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द बजट स्वीकृत कराया जाए।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा ने जिला पार्षद को आश्वस्त करते हुए कहा कि वार्ड के विकास कार्यों के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी और सड़क निर्माण कार्यों को शीघ्र शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य कराना है।
विज्ञापन

मिड्ढा ने कहा कि मेवात क्षेत्र में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेवात भले ही कभी पिछड़े क्षेत्रों में गिना जाता रहा हो, लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में यहां सड़क, शिक्षा, बिजली और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में मेवात में विकास की गति और तेज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें