फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो होंडा चौक एलिवेटेड कॉरिडोर: निर्माण की जिम्मेदारी फिर एनएचएआई को

विज्ञापन
हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक जाने वाली सड़क। अमर उजाला
विज्ञापन
तकनीकी अड़चनों और देरी की आशंका के चलते बदली जा रही योजना
विज्ञापन

नंबर गेम - 2.2 किलोमीटर लंबी सड़क का मामला

मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण एक बार फिर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सौंपा जाएगा। करीब 2.2 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर की जिम्मेदारी पिछले महीने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) को दी गई थी। अब तकनीकी अड़चनों और संभावित देरी को देखते हुए यह बदलाव किया जा रहा है।
यह मार्ग दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित है और यातायात के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वाहनों का दबाव लगातार बढ़ने के कारण प्रदेश सरकार ने इसे एलिवेटेड कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का फैसला लिया। जीएमडीए को परियोजना सौंपने में कई तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतें सामने आ रही थीं। जीएमडीए को इसके लिए नए सिरे से निविदा प्रक्रिया भी पूरी करनी पड़ती। एनएचएआई पहले से ही इसे गुरुग्राम-पटौदी हाईवे परियोजना में शामिल कर चुका था। उसके पास निर्माण के लिए ठेकेदार और आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से मौजूद हैं। जिम्मेदारी एनएचएआई को वापस मिलने से नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

तकनीकी और कानूनी पहलू
कॉरिडोर निर्माण में सड़क के आसपास की बुनियादी सुविधाओं, जैसे सीवर और पानी की पाइपलाइन, को स्थानांतरित करना सबसे बड़ी चुनौती है। एनएचएआई पहले से ही इस दिशा में काम कर रहा है। कॉरिडोर के रास्ते में आने वाली कुछ संपत्तियों को हटाने से जुड़े मामले अदालत में विचाराधीन हैं। एनएचएआई इन कानूनी मामलों में भी पैरवी कर रहा है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि परियोजना की जिम्मेदारी एनएचएआई को दी जा रही है।
विज्ञापन

परियोजना की लागत और लाभ
यह योजना कई पांच साल से लंबित है और इसके स्वरूप में बार-बार बदलाव हुए हैं। परियोजना के पहले एलिवेटेड हिस्से के निर्माण पर करीब 182 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अन्य निर्माण कार्यों को जोड़ने पर पूरी परियोजना की लागत 400 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। इस कॉरिडोर से सेक्टर-37 औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-10 आवासीय क्षेत्र और कादीपुर औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उमंग भारद्वाज चौक पर फ्लाईओवर भी बनाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें