फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंट फाउंडेशन ने बनाया 500 बेड का अस्थायी कोविड केयर सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोविड मरीजों को प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में बेड नसीब नहीं हो रहा है। परिजन अपनों की सांस बचाने के लिए अस्पतालों में उपचार और बेड के लिए लगातार गुहार लगा रहे हैं। इसके बाद भी उनकी परेशानी कम नहीं हो रही है। ऐसे में हेमकुंट फाउंडेशन ने सेक्टर-61 में 500 बेड का अस्थायी कोविड केयर सेंटर बनाकर मरीजों को राहत देने की पहल की है जहां पर मरीजों को निशुल्क उपचार के साथ ऑक्सीजन प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

साइबर सिटी में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मरीज बढ़ने से उनको अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। ऐसी परिस्थिति में हेमकुंड फाउंडेशन पॉजिटिव मरीजों के लिए जीवन संजीवनी बनकर सामने आया है। सेक्टर-61 के आरडब्ल्यू प्रतीक्षा अस्पताल के समीप हेमकुंट फाउंडेशन के अध्यक्ष ईशान सिंह ने 500 बेड का कोविड केयर सेंटर खोला है जिसमें एनसीआर क्षेत्र के कोविड मरीज भी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही शहर से भी लोग काफी तादाद में कोविड केयर में भर्ती किए गए।
ईशान सिंह के मुताबिक, जिला प्रशासन की ओर उनको कोई सहायता नहीं प्रदान की जा रही है, फिर भी वह मरीजों की सांसों को बचाने में लगे हुए हैं। वहीं, अभी तक केयर सेंटर में 300 बेड ही मरीजों के लिए लगाए हुए हैं, लेकिन उनको बढ़ाकर 500 बेड में तब्दील करने की कोशिश का जा रही है।
विज्ञापन

हल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए ऑक्सीजन लेेने की सुविधा
सेक्टर-56 के ग्राउंड में हेमकुंट फाउंडेशन की ओर से ऑक्सीजन सेंटर भी बनाया गया है जिसमें हल्के लक्षण वाले मरीज कुर्सियों पर बैठकर कंसट्रेटर से ऑक्सीजन ले रहे हैं, जबकि ईशान सिंह की माने तो उनके शहर में प्रशासन की ओर से ऑक्सीजन मुहैया नहीं कराई जा रही है। इस कारण उनको दूसरे राज्यों से ऑक्सीजन मंगाने पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें