फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिसकर्मियों की शिकायतों के समाधान के लिए हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। यूं तो पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह पीड़ितों की शिकायत सुने और उनका समाधान करे। लेकिन जब पुलिसवाले ही खुद पीड़ित हो तो उनकी शिकायत कौन सुने, जिले में यह एक बड़ा सवाल था। जिसका सोमवार को नवनियुक्त पुलिस कप्तान डॉ. अर्पित जैन ने समाधान कर दिया। उन्होंने जिला पुलिस मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लंबित विभागीय कार्यों को पूरा करने पर विशेष चर्चा हुई।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन ने पुलिस कर्मचारियों के कल्याण, उनके विभागीय कार्य संबंधी समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और सुझाव लिए गए। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों को मिलने वाले विभिन्न लाभ जैसे छुट्टी, यात्रा भत्ता, मेडिकल बिल, वेतन वृद्धि एवं पदोन्नति से संबंधित मामलों के त्वरित समाधान के लिए एक विशेष हैल्प डैस्क शुरू करने के निर्देश दिए। यह हैल्प डैस्क पुलिस कार्यालय के कार्य दिवस में कमरा नंबर 417, कल्याण निरीक्षक शाखा में संचालित होगी, जहां जिला नूंह के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी समस्याओं और शिकायतों को दर्ज करवा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें