फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेली-हब : आसमान में आसान सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम की प्रदेश के साथ देश के अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी होगी बेहतर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। तीन साल पहले की गई अपनी घोषणा को हरियाणा के मुख्यमंत्री ने इस बार बजट में प्रस्ताव किया है। इस बजट में उन्होंने गुरुग्राम को हेली-हब की सौगात दी है। इससे साइबर सिटी से प्रदेश के अन्य शहरों तक हेलीकॉप्टर सेवा को बेहतर करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही लोगों का आसमान में आसान सफर की सुविधा मिलेगी। अपनी सुविधा के अनुसार लोग इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। वहीं, गुरुग्राम में अरावली सफारी पार्क, एक स्टार्टअप सुविधा सेल, पटौदी में नई ईएसआई डिस्पेंसरी, दो सभागार बनाने के साथ ही जीएमडीए को सड़क नेटवर्क बेहतर करने के लिए 1200 करोड़ व 900 करोड़ सीवर-पानी के लिए देने का प्रावधान इस बार के बजट में किया गया है।
हरियाणा के वित्त मंत्री होने के नाते मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा सरकार के इस कार्यकाल का अंतिम बजट शुक्रवार को पेश किया। इसमें सीएम ने प्रदेश में हेली-हब नेटवर्क को बेहतर करने के लिए आठ जिलों में हेली पैड बनाने की घोषणा की। उन्होंने राज्य में नागरिक उड्डयन उद्योग के विकास के लिए कई पहल की हैं। हिसार में इंटीग्रेटेड एविएशन हब का विकास करने की बात कही। बजट में गुरुग्राम में हेली-हब शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं, आठ जिलों में हेलीपैड के निर्माण के लिए व्यवहार्यता अध्ययन होगा। इसमें जींद, झज्जर, कैथल, पलवल, यमुनानगर, रोहतक, कुरुक्षेत्र और सोनीपत शामिल है।
विज्ञापन

बता दें कि नई हेलीकॉप्टर नीति के तहत देश में चार हेली-हब बनाए जाने का प्रस्ताव है। इसमें एचएएल एयरपोर्ट (बंगलुरू), जुहू (मुंबई, महाराष्ट्र), गुवाहाटी (असम) और दिल्ली में बनाए जाने का प्रावधान किया गया है। गुरुग्राम हेली-हब में न केवल उड़ान भरने की सुविधा मिलेगी बल्कि पॉर्किंग रिफ्यूलिंग और मरम्मत की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इससे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (दिल्ली) पर एयर ट्रैफिक की समस्या का समाधान हो सकेगा। गुरुग्राम हेली-हब देश का पांचवां एवं प्रदेश का पहला हेली-हब होगा। गुरुग्राम हेली-हब में न केवल उड़ान भरने की बल्कि पार्किंग रिफ्यूलिंग एवं मरम्मत की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (दिल्ली) की एयर ट्रैफिक की समस्या का समाधान हो सकेगा।
योजना के अनुसार हेली हब को द्वारका एक्सप्रेस के साथ स्थापित किया जाएगा। यह हेली हब दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 13 किलोमीटर की दूरी पर 30 एकड़ में बनाया जाना प्रस्तावित है। इस हेली हब से पूरे उत्तर भारत को एपिक सेंटर के तौर पर हेलीकॉप्टर टैक्सी सर्विस, प्राइवेट चार्टर, मेडिकल एंबुलेंस की हेली सर्विस जैसी सुविधाएं मिलेंगी। योजना के अनुसार प्रदेश के नौ एयर रूटों पर जल्द ही जहाज उड़ान भरेंगे। इसके लिए सरकार ने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया हुआ है। योजना के अनुसार हिसार, अंबाला समेत अन्य जिलों से एयर सर्विस शुरू करने की योजना है। प्रदेश में नेशलन हाईवे का काफी विस्तार हुआ है। हाल के साल में नारनौल से अंबाला ग्रीन फिल्ड, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो गए हैं। अब फरीदाबाद से नोएडा जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए हाईवे बनाया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश का सड़क के साथ हवाई मार्ग से जुड़़ाव बेहतर हो जाएगा।

रात में भी उतर सकेंगे हेलीकॉप्टर
हिसार में एविएशन हब के एक अधिकारी ने बताया कि हेली-हब बनने से गुरुग्राम में देश की किसी भी जगह से आने में राहत मिलेगी। उनका कहना है कि आईजीआई एयरपोर्ट पर भी वाहनों का दबाव होता है। ऐसे में हेलीकॉप्टर को नीचे उतरने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। गुरुग्राम हेली-हब से उन्हें इंतजार नहीं करना होगा। अधिकारी ने बताया कि कई बार सीएम को दिल्ली में हेलीकॉप्टर से उतर कर अन्य जगहों पर जाना पड़ता है। ऐसे में गुरुग्राम हेली-हब होने से उन्हें हर बार दिल्ली नहीं जाना होगा। दूसरा हेली-हब में ऐसी तकनीक का प्रावधान किया जाएगा ताकि रात में भी हेलीकॉप्टर उतर सके। इसी प्रकार का इंतजाम हिसार में भी किया जाएगा। गुरुग्राम में कई बड़े अस्पताल हैं। इनमें एयर एंबुलेंस का भी लाभ मिल सकेगा।
-
प्रदेश सरकार का बजट काफी अच्छा रहा है। इसमें गुरुग्राम को कई सौगात मिली हैं। हेली हब होने से गुरुग्राम के लोगों को काफी फायदा होगा। प्रदेश के अन्य जिलों से गुरुग्राम का जुड़ाव बेहतर होगा। -अनुराग बख्शी, चेयरमैन हरियाणा एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल
विज्ञापन


हेली हब होने से शहर के विकास में मदद मिलेगी और इससे गुरुग्राम में लोगाें का आवागमन बेहतर होगा। बजट में शहर के विकास के लिए पैसे का भी इंतजाम किया गया है। दीपक मैनी, चेयरमैन प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें