फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: मेवात में दो पक्षों में करीब एक घंटे तक जमकर हुआ पथराव, आठ लोग घायल; जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 29 Nov 2024 06:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मेवात

सार

मेवात जिले में दो दो पक्षों में आपसी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव किया गया, जिसमें करीब आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दो पक्षों में हुआ पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुनहाना उपमंडल के बीसरु गांव में दो पक्षों में आपसी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव किया गया, जिसमें करीब आठ लोग घायल हो गए। तकरीबन एक घंटे तक हुए पथराव के दौरान पुन्हाना कोट रोड पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर बिछोर पुलिस मौके पर पंहुची और झगड़ा शांत कराया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीसरु गांव निवासी साबिर व जाकिर के बीच कुछ दिनों से किसी बात को लेकर आपसी रंजिश चल रही थी। बताया जा रहा है कि साबिर के लड़के व जाकिर के लड़के की पत्नी आपस में सगी बहनें है। साबिर ने अपने लड़के को उसके नशे की आदत के कारण बेदखल किया हुआ है, जो जाकिर पक्ष के लोगों को नगवारा हुई। 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जाकिर पक्ष के लोगों ने साबिर के घर जाकर महिलाओं के साथ मारपीट की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। पथराव के दौरान झगड़े में बीच-बचाव कर रहे लोगों को भी चोंटे आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें