फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज बारिश ने गर्मी और उमस से दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में बृहस्पतिवार सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण काफी ज्यादा गर्मी महसूस की जा रही थी। उमस भरे मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा था। दोपहर तक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
विज्ञापन

बारिश के बाद तापमान में भी डेढ़ डिग्री तक गिरावट देखने को मिली है। अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दो दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है।
पिछले कई दिनों से शहरवासी तेज धूप और बढ़ते तापमान से परेशान थे। लगातार चढ़ते पारे और लू जैसे हालात के बीच यह बारिश राहत बनकर आई है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली है और गर्मी से कुछ निजात मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें