फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीटर से घर में लगी आग, पिता जिंदा जला, बेटे ने खिड़की से कूद बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। देव नगर स्थित एक घर में हीटर से आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। उसकी पहचान नरेश पाल उर्फ सुनील (45) के रूप में हुई। वह शराब के नशे में सोया हुआ था। आग लगने से दम घुटने के कारण उसके बेटे राहुल (19) की नींद खुल गई, जो खिड़की की ग्रिल तोड़कर बाहर कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझती, तब तक शव जलकर कंकाल बन गया था। पुलिस ने जला हुआ शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बरेली (उत्तर प्रदेश) निवासी नरेश (45) कैब चालक था। उनकी पत्नी घरेलू सहायिका है। वह गांव चक्करपुर के एक घर में काम करती है और उसी घर में रहती है। मंगलवार को घर पर नरेश अपने बेटे राहुल के साथ था। रात को ठंड ज्यादा होने के कारण शराब पीने के बाद नरेश कमरे में हीटर लगाकर सो गया, जबकि बेटा राहुल दूसरे कमरे में सोने चला गया। रात को करवट लेते वक्त नरेश का बिस्तर खिसककर हीटर की तरफ हो गया, जिसके कारण बिस्तर में आग लग गई। इससे पूरे घर ने आग पकड़ ली। आग लगने से फैले धुएं के कारण जब दूसरे कमरे में सो रहे राहुल की नींद खुली, तो वह बाहर निकलने का प्रयास करने लगा, लेकिन आग की लपटें ऊंची होने के कारण बाहर नहीं निकल पा रहा था। इस पर वह कमरे की खिड़की की ग्रिल तोड़कर बाहर कूद गया।
दमकल अधिकारी ईशम सिंह ने बताया कि नरेश ने एक साल पहले ही देव नगर में अपना मकान बनाया था। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि हीटर से बिस्तर छू गया, जिसके कारण आग लग गई। सोहना व सेक्टर-29 से दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेज गया था। इस घटना में नरेश जिंदा जल गया। इसके साथ ही घर पर रखा सारा सामान भी जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें