फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिजली पर भारी पड़ी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन में ही 25 प्रतिशत बढ़ी खपत, गर्मी के कारण बिजली उपकरणों का उपयोग बढ़ने से मांग में उछाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। बीते दो दिन में तापमान में तेजी आने के बाद डीएचबीवीएन क्षेत्र में बिजली खपत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 18 मई के मुकाबले 19 मई को बिजली खपत में 25.41 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, पिछले वर्ष 19 मई की तुलना में इस साल बिजली की खपत 24.8 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई है। अधिकारियों के मुताबिक तेज धूप, गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान के कारण घरों, दफ्तरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में एयर कंडीशनर, कूलर और अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग बढ़ गया है। इसी कारण बिजली की मांग में अचानक उछाल आया है।



डीएचबीवीएन अधिकारियों का कहना है कि बढ़ती मांग को देखते हुए बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सके। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। ऐसे में बिजली खपत में और इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बिजली खपत में सर्कल दो सबसे आगे
बीते दो दिन में शहरी क्षेत्रों में बिजली की मांग लगभग दोगुनी दर्ज की गई। डीएचबीवीएन के अनुसार, सर्कल एक में बिजली खपत 101.64 रही, जबकि सर्कल दो में सबसे अधिक 226.98 दर्ज की गई। अधिकारियों का कहना है कि बढ़ते तापमान के कारण एसी और कूलर के उपयोग में तेजी आई है। अब किसी भी फीडर को दो घंटे से अधिक बंद रखने पर संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा। डीएचबीवीएन की ओर से लगातार निगरानी भी की जा रही है।
एमस्टोरिया में सात घंटे बिजली गुल
भीषण गर्मी के बीच बृहस्पतिवार को एमस्टोरिया टाउनशिप में बड़ा बिजली संकट देखने को मिला। इलाके में करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे पावर कट के बाद टाउनशिप की विद्युत व्यवस्था, डीजी बैकअप क्षमता और फॉल्ट मैनेजमेंट सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरडब्ल्यूए के महासचिव धीरज मेहता ने बताया कि तकनीकी टीमें घंटों तक फॉल्ट की पहचान और मरम्मत में जुटी रहीं, लेकिन बिजली बहाल करने में काफी समय लग गया। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस सुधारात्मक कदम उठाने और इंफ्रास्ट्रक्चर की जवाबदेही तय करने की मांग की है।
विज्ञापन


-
तापमान बढ़ने के साथ बिजली खपत में तेजी आई है। सर्कल दो में सबसे अधिक बिजली मांग दर्ज की गई। वहीं, बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायतों के बीच दो घंटे से अधिक फीडर बंद रहने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। -संजय चुघ, जनसंपर्क अधिकारी, डीएचबीवीएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें