गुरुग्राम। माधवबाग डिसिप्लिनरी कार्डियक केयर क्लीनिक और अमर उजाला का ह्रदय जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर रविवार को सेक्टर-57 के सुशांतलोक फेज-3 स्थित सी-291 में आयोजित किया जाएगा। यहां लोग दिल की बीमारियों से जुड़ी समस्याओं पर निशुल्क चिकित्सीय परामर्श ले सकते हैं।
माधवबाग क्लीनिक के विशेषज्ञों का कहना है कि आपका दिल तंदुरुस्त है या नहीं, यह जानना बेहद जरूरी है। ह्रदयघात को वीओ2मैक्स जैसी जांच से टाला जा सकता है। अपनी मेडिकल रिपोर्ट और दवाओं के प्रिस्कि्रप्शन को साथ लाने पर शिविर में मुफ्त कंप्यूटराइज्ड स्ट्रेस टेस्ट कराकर वीओ2मैक्स वैल्यू का पता कर सकते हैं।
रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वास्थ्य जांच शिविर चलेगा। इसमें ईसीजी, रेंडम ब्लड शूगर, बॉडी मॉस इंडेक्स, हार्ट रेट और एसपीओ2 की जांच भी करा सकते हैं। माधवबाग करीब 17 वर्षों से आहार, विहार, विचार, व्यायाम, औषधि और पंचकर्म की पंचसूत्र का पालन कर मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापे के साथ ह्रदय रोग का इलाज कर रहा है। 350 क्लीनिक और दो अस्पतालों के साथ दस से ज्यादा राज्यों में इसका हेल्थ नेटवर्क है। यहां दस लाख से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है। स्वास्थ्य शिविर से संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर-9694638726 पर संपर्क कर सकते हैं। - ब्यूरो