फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बरसात से शहर की हवा हुई साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण के स्तर में भी दर्ज की गई गिरावट, 142 रहा वायु गुणवत्ता सूचकांक



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बृहस्पतिवार को मिलेनियम सिटी का मौसम सामान्य रहा। शहर में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। बारिश के बाद हल्की धूप खिली और आसमान साफ रहा। सुबह हुई बारिश से प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट दर्ज की गई। शहर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते मौसम साफ रहेगा। साथ ही ठंड से भी राहत मिलने के आसार है। बृहस्पतिवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 142 दर्ज किया गया।
आज आसमान रहेगा साफ, कल तेज हवा और बारिश
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। साथ ही अच्छी धूप खिलने के भी आसार है। मौसम विभाग की ओर से दी जानकारी के अनुसार शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। डॉक्टरों की ओर से लोगों को बदलते मौसम के चलते बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


शहर की हवा भी रही सामान्य

बारिश होने के चलते प्रदूषण स्तर में भी गिरावट दर्ज की गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक 142 दर्ज किया गया। इसके अलावा सेक्टर- 51 का वायु गुणवत्ता सूचकांक 150, टेरी ग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक 155 तथा आईएमटी मानेसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 125 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


फसलों को हुआ लाभ

शहर में हुई बारिश से फसलों को लाभ हुआ। पटौदी के किसान चौधरी विजय सिंह ने बताया कि पटौदी में रात को हल्की बारिश हुई है। हल्की बारिश का लाभ फसलों को मिला है। इस समय खेतों में गेंहू और सरसों की फसल लगी हुई है। हल्की बारिश से फसलों की सिंचाई हो गई है, अब तीसरी सिंचाई की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें