फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निजी अस्पतालों से कम खर्च में हो रही हृदय की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में पीपीपी मॉडल के तहत संचालित हृदय सेंटर गरीब और मध्यवर्गीय मरीजों के लिए राहत का माध्यम बना हुआ है। निजी अस्पतालों में जहां हृदय रोग विशेषज्ञ की ओपीडी फीस करीब 800 रुपये से शुरू होती है, वहीं नागरिक अस्पताल के हृदय सेंटर में ओपीडी परामर्श शुल्क 116 रुपये है। बीपीएल, एससी, कैशलेस पॉलिसी वाले हरियाणा कर्मचारियों और आयुष्मान कार्डधारकों को नियमानुसार निशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। हृदय सेंटर में रोजाना 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। सेंटर में इको, टीएमटी, कोरोनरी एंजियोग्राफी और सिंगल स्टेंट के साथ बैलून कोरोनरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कम शुल्क में जांच और उपचार की सुविधा मिलने से जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक राहत मिल रही है। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. नीना ने बताया कि अस्पताल में पीपीपी मॉडल के तहत डायलिसिस और हृदय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। डायलिसिस की सुविधा से भी गरीब परिवारों को इलाज के खर्च में राहत मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें