गुरुग्राम। भीमसेना प्रमुख सतपाल तंवर की याचिकाओं पर मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बैंच सुनवाई करेगी। तंवर के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में देशद्रोह व अन्य आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया हुआ है।
इस मामले में सतपाल तंवर ने घोषणा की थी कि वह एक जुलाई को यूपी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर देगा लेकिन अपने अधिवक्ता के माध्यम से इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामला रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने सहित अग्रिम जमानत देने की याचिका दायर की है। जिन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की दो न्यायमूर्ति की लखनऊ बैंच में सुनवाई होगी। इस मामले में जस्टिस देवेंद्र उपाध्याय और जस्टिस अजय कुमार श्रीवास्तव की बैंच सुनवाई करेगी। सतपाल के खिलाफ उत्तर प्रदेश के लखनऊ के साथ-साथ अन्य शहरों में कई मामले दर्ज हैं।