फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा, सीएमओ की वित्तीय शक्तियां बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख से बढ़कर दस लाख तक हुई स्वीकृति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी और सुविधाजनक बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की वित्तीय शक्तियों में वृद्धि की गई है। नए प्रावधानों के तहत अब स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई विकास और मरम्मत कार्यों की स्वीकृति जिला स्तर पर ही दी जा सकेगी, जिससे परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार पहले एक लाख रुपये से अधिक लागत वाले कार्यों के लिए उच्च स्तर से मंजूरी लेनी पड़ती थी, जिसके कारण कई योजनाएं और आवश्यक कार्य लंबित हो जाते थे। अब सीएमओ को अधिक वित्तीय अधिकार मिलने से ऐसे कार्यों को स्थानीय स्तर पर ही स्वीकृति मिल सकेगी। नई व्यवस्था के तहत सीएमओ 10 लाख रुपये तक के टेंडर मंजूर करने में सक्षम होंगे। इससे अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक मरम्मत, उपकरणों की खरीद और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा किया जा सकेगा। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि वित्तीय शक्तियों में वृद्धि से प्रशासनिक प्रक्रियाएं सरल होंगी और स्वास्थ्य संस्थानों में संसाधनों की उपलब्धता बेहतर होगी। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की छत पर लगेंगे सोलर पैनल
नागरिक अस्पताल की बिजली जरूरतों को स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा से पूरा करने के लिए अस्पताल की छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई है। इस परियोजना के लागू होने से बिजली खर्च में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार सोलर ऊर्जा के उपयोग से अस्पताल को निर्बाध व किफायती बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

वर्जन
वित्तीय शक्तियां बढ़ने से स्वास्थ्य केंद्रों में छोटे और जरूरी कार्यों के लिए अब बार-बार मुख्यालय को पत्र भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। जिला स्तर पर ही त्वरित मंजूरी मिलने से कार्यों में तेजी आएगी और स्वास्थ्य विभाग को प्रशासनिक राहत मिलेगी। -डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें