मानेसर। क्षेत्र में प्रदूषण और बदलते मौसम से लोगों की सेहत पर असर दिख रहा है। गले में खराश, आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मरीजों की जांच कर रहे हैं। नखडौला पीएचसी में 30 से 35 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। डॉ. तरुण चोपड़ा ने प्रदूषण से बचने और पौष्टिक भोजन की सलाह दी। संवाद