फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नूंह और फिरोजपुर झिरका में मारे छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
- बरामद नकली दवा का सैंपल चंडीगढ़ और पुदुचेरी भेजा गया
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में नकली दवाओं की सप्लाई के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नूंह व फिरोजपुर झिरका में छापा मारा। दवा की गुणवत्ता जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक नमूना सिप्ला कंपनी की पुदुचेरी यूनिट में भेजा है। दूसरा नमूना चंडीगढ़ स्थित स्वास्थ्य विभाग की लैब भेजा है।
बता दें कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो दिन पहले सेक्टर-39 स्थित मोहम्मदिया फार्मेसी पर छापा मारकर सिप्ला कंपनी की टोफाजेक-5 नाम से नकली दवा बरामद की थी। फार्मेसी के संचालक यूसुफ की गिरफ्तारी और निशानदेही पर सेक्टर-39 में किराये के मकान में रहने वाले नसीम और जुबेर को भी पकड़ा गया था। तीनों आरोपी नूंह के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। प्रारंभिक पूछताछ के बाद यूसुफ और नसीम को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया तो जुबेर को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे जिला ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी अमनदीप चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद अब टीम उनके साथियों की तलाश में नूंह और फिरोजपुर झिरका में छापे मार रही है। उसके संपर्क में रहने वाले साथी फिलहाल अपना मोबाइल बंद करके फरार हैं।

सोमवार को पूरी होगी रिमांड

नकली दवा के मामले में दोनों आरोपियों की रिमांड सोमवार को पूरी होगी। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नकली दवा की आपूर्ति करने वाले लोगों के बारे में जानने में जुटी है। नकली दवा की आपूर्ति करने वाले मास्टर माइंड की तलाश है।

दो-तीन महीने से हो रही थी सप्लाई



पूछताछ में पता चला कि सप्लायर ने दो-तीन महीने पहले ही गुरुग्राम आना शुरू किया था। इन दवाइयों को सप्लायर 500 रुपये प्रति डिब्बी के हिसाब से देता था। इसकी मार्केट में असल कीमत 1200 रुपये है। लालच में आकर आरोपियों ने नकली दवाएं फार्मेसी में पहुंचाईं। वह प्रति डिब्बी 190 रुपये कमीशन ले रहे थे।
विज्ञापन



वर्जन

आरोपियों से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर छापा मारा जा रहा है। इसके साथ ही बरामद नकली दवा का सैंपल सिप्ला कंपनी और स्वास्थ्य विभाग की चंडीगढ़ लैब में भेजा गया है।
- अमनदीप चौहान, जिला ड्रग कंट्रोल अधिकारी, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें