मानेसर। क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य केंद्रों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर आने वाले मरीजों को सावधानी बरतने और बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज कराने की सलाह दी जा रही है। नखडौला पीएचसी के डॉ. तरुण चोपड़ा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर डेंगू और मलेरिया के इलाज के लिए जरूरी दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। संवाद