सेवा संकल्प के तहत सफाई अभियान। वि
गुरुग्राम। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। इसके लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें आमजन व विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। उच्चतर शिक्षा विभाग ने राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 में स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें प्राचार्य, स्टाफ सदस्यों और लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। आयुष विभाग ने हेली मंडी, फर्रुखनगर, सेक्टर-10 गुरुग्राम समेत पांच स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए। इन शिविरों में लोगों की जांच कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को प्रेरित किया गया। ब्यूरो
सेवा संकल्प के तहत सफाई अभियान। वि