फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वास्थ्य एवं योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में आयुष विभाग के अधीन आने वाले सभी आयुष स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य एवं योग जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी ने बताया कि शिविर के दौरान प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया गया। प्रतिभागियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के व्यावहारिक उपाय भी बताए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें