फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वास्थ्य जांच एवं पोषण शिविर का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। खंड के गांव खोरी कला आयुर्वेदिक औषधालय केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब सात दर्जन से अधिक ग्रामीणों को जांच के बाद निशुल्क औषधियां दी गईं। आयुष चिकित्सक डाॅ. अनीता राठी ने बताया कि महानिदेशक आयुष विभाग हरियाणा संजीव वर्मा और जिला आयुष अधिकारी डाॅ. यशवीर गहलावत के निर्देशानुसार ''स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार'' अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित किए गए इस शिविर में वायरस फंक्शन, इन्फेक्शन, बुखार और खांसी के मरीज ज्यादा सामने आए। शिविर में कुल 86 ग्रामीणों ने हिस्सा लिया जिसमें अधिकतर महिलाएं थी। शिविर में आए सभी मरीजों की जांच के बाद उन्हें औषधियां और पोषण संबंधी जानकारी दी गई। इस शिविर में विशेष रूप से युनानी मेडिकल आफिसर डाॅ. मोहम्मद कासिम, डाॅ. समीम खान, राजेश यादव फार्मासिस्ट, एमपीएचडब्ल्यू सतबीर सिंह और योगाचार्य तरुण आदि ने शिविर के सफल संचालन में विशेष भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें