फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दोस्तों को वीडियो कॉल कर बताया और कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना में पीजी के कमरे में एक साल से रह रहा था नर्सिंग बॉय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना कस्बे के दमदमा मार्ग पर स्थित एक पीजी के कमरे में 23 वर्षीय नर्सिंग बॉय ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें किसी को भी दोषी नहीं बताया है। युवक ने मरने से पहले अपने दोस्तों से भी वीडियो कॉल पर बात की थी तथा आत्महत्या करने की बात कहकर फोन को काट दिया था।
दमदमा मार्ग पर बने सक्षम पीजी में बिजेंद्र करीब एक वर्ष से रह रहा था। जो नर्सिंग बॉय था। शुक्रवार की देर रात बिजेंद्र ने छत पर लगे बिजली के पंखे पर बैडशीट की चादर को बांधकर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । बिजेंद्र ने आत्महत्या करने से पहले अपने पांच दोस्तों व गर्ल फ्रेंड से वीडियो कॉल पर बातें की थीं। जिसने अपनी गर्ल फ्रेंड को भी आत्महत्या करने के बारे में बताया था। जिस पर उसकी गर्ल फ्रेंड ने उसको ऐसा करने से रोका भी था। किंतु बिजेंद्र ने फोन काट दिया था। जिसपर जिला नूंह में रह रहे बिजेंद्र के दोस्त सोहना की ओर चल दिये थे। किंतु जब उसके दोस्त सोहना स्थित पीजी में पहुंचे तो बिजेंद्र अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुका था। घटना की सूचना बिजेंद्र के दोस्त ने पीजी मालिक को दी। पीजी मालिक ने उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों के नाम लिखा सुसाइड नोट

पुलिस के अनुसार बिजेंद्र ने आत्महत्या करने से पहले अपने परिजनों व दोस्तों के नाम सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें बिजेंद्र ने दोस्तों सहित पीजी मालिक से उधार लिए 2 लाख रुपये के बारे में भी जिक्र किया था। नोट में बिजेंद्र ने अपनी मौत का जिम्मेवार स्वयं को बताया था।किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई परिजनों द्वारा न करने की बात भी लिखी थी। नोट में अपनी गर्ल फ्रेंड द्वारा प्यार व सहयोग देने पर आभार भी प्रकट किया गया था। पुलिस ने मृतक द्वारा लिखे सुसाइड नोट व मोबाइल फोन को अपने कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें