फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कालियावास में बनेगी हरियाणा की पहली ऑर्गेनिक मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत ने 21 एकड़ का प्रस्ताव पास कर विपणन विभाग को भेजा
विज्ञापन


कृष्ण कुमार सभ्रवाल
फर्रुखनगर। हरियाणा की पहली ऑर्गेनिक मंडी गुरुग्राम के कालियावास गांव में स्थापित की जाएगी। ग्राम पंचायत ने इसके लिए 21 एकड़ पंचायती जमीन हरियाणा कृषि विपणन विभाग को बेचने का प्रस्ताव पारित किया है। यह मंडी मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत बनाई जा रही है, जिससे जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा।
कालियावास ग्राम पंचायत की बैठक सरपंच कमलेश देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें 21 एकड़ 6 कनाल 11 मरला पंचायती जमीन पर प्राकृतिक और ऑर्गेनिक बाजार स्थापित करने का निर्णय लिया गया। हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत विभाग ने इस संबंध में आदेश क्रमांक 7202 जारी किया है। ग्राम पंचायत ने 5 मई 2026 को प्रस्ताव पारित किया था। ग्राम सभा ने भी 12 मई 2026 को प्रस्ताव पारित कर जमीन हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचकूला को बेचने का फैसला किया। गुरुग्राम के उपायुक्त ने इस जमीन का कलेक्टर रेट एक करोड़ 25 लाख रुपये प्रति एकड़ बताया था। राज्यपाल ने 5 जून 2026 को बिक्री को मंजूरी दी। इसमें कहा गया कि सौदा कलेक्टर रेट या रजिस्ट्री के समय के अधिक दर पर होगा। मार्केट कमेटी फर्रुखनगर के अध्यक्ष दौलतराम गुर्जर ने बताया कि यह हरियाणा की पहली ऑर्गेनिक मंडी होगी। उन्होंने कहा कि विभाग इस पर गंभीर है और औपचारिकताएं पूरी होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
कालियावास में ऑर्गेनिक मंडी बनने से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। अभी जैविक फसल उगाने वाले किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए भटकना पड़ता है। अधिवक्ता नरेंद्र ने कहा कि मंडी बनने से उन्हें एक ही छत के नीचे बाजार मिलेगा। इससे रासायनिक मुक्त खेती को बढ़ावा मिलेगा और बिचौलिए खत्म होंगे।
विज्ञापन

मंडी के लिए निर्धारित शर्तें
जमीन की बिक्री के लिए सरकार ने कई शर्तें निर्धारित की हैं। इनमें जमीन का जोहड़ के लिए आरक्षित न होना और पंचायत की शेष जमीन के लिए रास्ता छोड़ना शामिल है। बोर्ड को दो साल के भीतर जमीन का उपयोग मंडी के उद्देश्य से करना होगा। शर्तों का उल्लंघन होने पर जमीन ग्राम पंचायत को वापस लौट जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें