फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेटा कार्यालय पर हरियाणा युवा कांग्रेस ने जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रभारी के इंस्टाग्राम अकाउंट बंद करने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन


पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर छोड़ा

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट बंद किए जाने के विरोध में हरियाणा युवा कांग्रेस ने मेटा के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मेटा के कार्यालय डीएलएफ फेज-2 पर ताला जड़कर विरोध जताया। इस दौरान स्थानीय थाना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
प्रदर्शन के दौरान निशित कटारिया ने मेटा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार से सवाल पूछने और युवाओं के रोजगार, महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाने वालों की आवाज दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी इस तरह की कार्रवाई करेंगे तो लोकतंत्र में आम जनता अपनी बात कहां रखेगी। कटारिया ने सवाल किया कि उदय भानु चिब और मनीष शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट किसके आदेश पर बंद किए गए। यदि कार्रवाई किसी नियम के तहत हुई है तो मेटा को इसके स्पष्ट कारण सार्वजनिक करने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया पेजों पर भी लगातार कार्रवाई हो रही है और सरकार की नीतियों की आलोचना करने वाली पोस्ट हटाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मेटा एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी है और भारत में कारोबार करते हुए उसका दायित्व स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी डिजिटल मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कंपनी को किसी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में काम करने के बजाय अपने नियमों का निष्पक्ष तरीके से पालन करना चाहिए। सरकार की आलोचना करना और जनता के मुद्दे उठाना नागरिकों का अधिकार है। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष गुरुग्राम अभिषेक यादव, जिला अध्यक्ष ग्रामीण अमरजीत गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष मोहित तंवर, गौतम यादव, करुण तंवर, ओजस्वी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें