गुरुग्राम। खेरली लाला स्थित कृष्णा पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 9 से 11 जनवरी तक दूसरी सुपर स्पीड खो-खो सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 12 बालक एवं 12 बालिका ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 288 खिलाड़ियों व 40 से अधिक प्रशिक्षक, टीम प्रबंधक एवं अधिकारी भी शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में 20 से अधिक खिलाड़ी ऐसे हैं जो खेलो इंडिया में भाग ले चुके हैं। बालक वर्ग में हरियाणा प्रथम, द्वितीय झारखंड एवं दिल्ली और तृतीय स्थान पर गुजरात रहा। वहीं, बालिका वर्ग में राजस्थान प्रथम, हरियाणा द्वितीय और झारखंड एवं बिहार तृतीय स्थान पर रहा। संवाद