फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हरियाणा सतर्कता ब्यूरो ने लॉन्च किया एआई आधारित सतर्क चैटबॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं निरोधक ब्यूरो ने पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक नई डिजिटल पहल की शुरुआत की है। ब्यूरो ने ईआई आधारित व्हाट्सएप चैटबॉट सतर्क लॉन्च किया है।


यह चैटबॉट नागरिकों को ब्यूरो की कार्य प्रणाली और भ्रष्टाचार निरोधक प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी सरल एवं सुरक्षित माध्यम से उपलब्ध कराएगा। आमजन अब भ्रष्टाचार से संबंधित जानकारी, शिकायत प्रक्रिया, ब्यूरो की भूमिका और संपर्क विवरण जैसी जानकारियां आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन



नागरिक सतर्क चैटबॉट से जुड़ने के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं या ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है और पूर्णतया उपयोगकर्ता अनुकूल है।
विज्ञापन



फरीदाबाद के अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य शासन प्रणाली में पारदर्शिता को बढ़ावा देना और जनता को भ्रष्टाचार के विरुद्ध सशक्त बनाना है। हरियाणा सरकार का मानना है कि सतर्क जैसी पहले ई-गवर्नेंस को गति देने के साथ-साथ उत्तरदायी एवं ईमानदार प्रशासन की स्थापना में सहायक सिद्ध होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें