पूरी करनी होंगी ये शर्तें
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए आवेदकों को निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। आवेदक के पास गुरुग्राम जिले का निवासी प्रमाण-पत्र और परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है।
कितनी होनी चाहिए परिवार की वार्षिक आय
आवेदक का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण 1 नवंबर 2026 को कम से कम तीन वर्ष पुराना होना चाहिए। उसकी आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
ये शर्तें भी करनी होंगी पूरी
परिवार की आवासीय या वाणिज्यिक संपत्ति का मूल्य 10 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए। कृषि भूमि दो हेक्टेयर से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास या दसवीं के बाद दो वर्षीय पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना आवश्यक है।