- बालिकाओं के बाद बालकों ने भी दिखाया दम, राष्ट्रीय अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में दर्ज की जीत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में हरियाणा की बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्या भारती को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। पहले एकल मुकाबले में हरीश धूपर ने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को 15-4 और 15-5 से हराकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद युगल मुकाबले में हरीश और अश्मीत की जोड़ी ने 15-11 और 15-12 से जीत दर्ज कर हरियाणा का दूसरे दौर में पहुंचना पक्का कर दिया।
टीम शनिवार को अपना अगला मुकाबला खेलेगी। इससे पहले हरियाणा की बालिका टीम भी गुजरात और सीआईएससीई को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी है। जिला सहायक खेल शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने बताया कि दोनों वर्गों ने प्रतियोगिता में अच्छी शुरुआत की है। खिलाड़ियों से पदक जीतकर लौटने की उम्मीद है।