फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बुजुर्ग के दो बैंक खातों से ट्रांसफर किए एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जालसाजों ने एक बुजुर्ग कर्मचारी के दो बैंक खातों से एक लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित बुजुर्ग को रुपये निकलने के बारे में तब पता चला जब वे एटीएम बूथ पर रुपये निकालने के लिए गए थे। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में प्राथमिकी दर्ज की है। ओमनगर निवासी सतेंद्र कुमार निमरानिया (64) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पटौदी के बोहड़ाकलां गांव में रहते हैं और गुरुग्राम के हरेरा में कार्यरत हैं। 9 नवंबर को रुपये निकालने के लिए वह एटीएम बूथ पर गए थे। एटीएम बूथ से रुपये नहीं निकले तो सतेंद्र कुमार ने बैंक से संपर्क किया। वहां से पता चला कि उसके आईसीआईसीआई बैंक खाते से धोखाधड़ी से 69 हजार रुपये और एसबीआई बैंक खाते से 31 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं, जबकि सतेंद्र कुमार के पास किसी तरह का कोई लिंक नहीं आया और न ही उन्होंने किसी को ओटीपी व या जानकारी शेयर की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें